पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार में दरवाजे पर खड़ी दो स्क्रारपियो में एक को चोरों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है।मामले में डुमरसन बाजार निवासी राजेंद्र राय पिता स्व छठू प्रसाद राय ने थाना पुलिस को आवेदन दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में स्क्रारपियो चोरी से पीड़ित राजेन्द्र राय ने बताया कि उनके दरवाजे पर स्क्रारपियो बीआर-01 पीएफ 8024 समेत एक और चार चक्का वाहन खड़ी थी गुरूवार की सुबह जब जगे तो देखा कि स्क्रारपियो अपनी जगह पर नही है मकान के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में जांच-पड़ताल की गई तो देखा कि गुरुवार की अहले सुबह 2 बजे के करीब स्क्रारपियो चोरी कर महम्मदपुर की तरफ ले जाया जा रहा है। मामले में मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार और दारोगा राजेश कुमार रंजन ने पुलिस बल के साथ पहुंच मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग