संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)| दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सहाजितपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम एवं थानाध्यक्ष रामयश राय ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा की सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुरूप इस बार पूजा समितियों को पूजा के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। पंडाल परिसर में मास्क लगाना अनिवार्य होगा एवं समितियों द्वारा सैनिटाइजर की भी व्यवस्था करनी होगी। साथ ही पूजा के दौरान डीजे और जुलूस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। जबकि ध्वनि विस्तारक यंत्र के लिये भी अनमंडलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी।अनुमति के उपरांत भी ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग सुबह 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही किया जाएगा।नियमों का उल्लंघन करने वाले समितियों पर कड़ी कारवाई करने की बात बताई गई। पंडाल परिसर के आसपास में धारा-144 लागू की गई है। जिस वजह से भीड़-भाड़ लगाने पर प्रतिबंध रहेगा।थानाध्यक्ष ने कहा कि शरारती तत्वो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। वही सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्त्वों को बख्शा नही जाएगा।मौके पर जनप्रतिनिधियों के अलावे दोनों समुदाय के दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग