राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे प्रक्रिया के तहत बुधवार के नाम वापसी का काम पूर्ण हो गया। जबकि सिम्बल वितरण का काम अधूरा रह गया था। गुरुवार को सिंबल का पूरा वितरण का काम हो गया।।नाम वापसी के बाद पंचायत चुनाव के मैदान में कुल प्रत्याशी मैदान में आ गए है। मुखिया पद से कुल 9 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिया गया। जिसके बाद कुल 122 अभ्यर्थी चुनाव मैदान हैं। सरपंच पद के लिए कुल 87 नामांकन में सभी नामांकन वैध पाए गए है। एक भी नामांकन रद्द व वापस नहीं हुआ है। पंचायत समिति सदस्य के कुल 120 नामांकन में धेनुकी पंचायत से एक नामांकन रद्द किया गया। जबकि तीन नाम वापस लिए गए हैं। जिसके बाद 116 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आ गए है। पंचायत सदस्य के कुल कुल 836 नामांकन हुआ था। जिसमें 13 नामांकन को रद्द किया गया है। पांच लोगों ने नाम वापस लिया है। एक वार्ड निर्विरोध हुआ है। इसके बाद 823 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसी प्रकार पंच पद पर हुए कुल 361 नामांकन में 18 को रद्द किया गया है तथा 22 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इसके साथ ही 321 उम्मीद चुनाव मैदान में आ गए हैं।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा