घर से बाजार गया युवक तीन दिन बाद भी घर वापस नही लौटा, थाने में प्राथमिकी दर्ज
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। घरेलू सामान खरीदने घर से बाजार गया युवक तीन दिन बाद भी घर वापस नही लौटा। जिसको लेकर चिंतित पिता ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।मामला थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित पिता रमेश कुमार सिंह ने बताया है कि मेरा 16 वर्षीय पुत्र अमन कुमार सिंह गत 23 जून को सुबह में घरेलू समान खरीदने के लिये गौरा बाजार गया था।मगर दोपहर बाद तक भी घर नही लौटा।जिसके बाद हमलोगों ने उसको अपने स्तर से काफी ढुंढने का प्रयास किया।मगर अबतक कोई भी जानकारी नही मिल सकी है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग