आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने अपने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर किया जख्मी
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के लुल्हा धनाव का है।पीड़िता चम्पा देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पट्टीदारी के ही तीन लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि दीपू मिश्रा, शुशील मिश्रा और चिंता देवी दरबाजे पर पहुँच गाली-गलौज करने लगे।जिसका विरोध करने पर मारपीट करते हुए मेरे साथ अभद्र व्यवहार करने लगे।पीड़िता का आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा मेरे जमीन पर सरकारी राशि से बनाये गए शौचालय को भी तोड़ दिया गया है।साथ ही मुकदमा करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई।दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग