नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के सामुदायिक सभागार भवन में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की एक बैठक बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने किया।बैठक में मेला समिति के सदस्य दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान बीडीओ ने निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा का आयोजन कोरोना के नए गाइडलाइंस के पालन करते हुए करना है। मेला का आयोजन हो पर भीड़ भाड़ नही होनी चाहिए। अंचलाधिकरी मृत्युंजय कुमार व थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये, पंचायत चुनाव को देखते हुए कहा कि डीजे,आर्केस्टा,नही होनी बजनी चाहिए। सभी लोगो को अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेनी जरूरी है। इन्होंने कहा कि सरकारी दिशा निर्देश के आलोक में 15 अक्टूबर तक सभी मेला समिति पुलिस को सूचित कर हर हाल में विसर्जन कर देना है।इस मौके पर जनता मेला समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा पूर्व मुखिया, दिलीप सिंह, अनमोल सिंह,मनसाद आलम,राम प्रवेश महतो,जिला पार्षद मनोरमा कुमारी, अर्जुन राम, पूर्व जिला पार्षद मुन्ना बैठा, समेत दर्जनों लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग