राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। तीसरे चरण के तहत शुक्रवार को प्रखंड की 23 पंचायतों के 360 बूथों पर छिटपुट घटना को छोड़कर अमूमन मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कोठेयां पंचायत के एक बूथ पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प की खबर मिली। मारपीट और पथराव में कुछ लोगों के चोटिल होने और गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर है। कुछ देर तक मतदान बाधित होने की भी बात सामने आई। सूचना पाकर मौके पर वरीय अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग