संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। नगरा थाना क्षेत्र के अरवां खाकी मठिया मुख्य सड़क पर रसूलपुर के निकट बाइक सवार अपराधियों ने कट्टे के बल पर आर्मी जवान की बाइक लूट ली। विरोध करने पर अपराधियों ने जवान को कट्टे से प्रहार कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना शुक्रवार की शाम की है। घटना में जख्मी आर्मी जवान बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी निवासी 48 वर्षीय बीरेंद्र राय बताया जाता है। जिनका इलाज खाकी मठिया में एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। अपराधियों की प्रहार से आर्मी जवान का सिर फट गया है। घटना के विषय में जख्मी आर्मी जवान ने बताया कि वह एक सप्ताह पूर्व छुट्टी लेकर घर आया है। वह आवश्यक काम के लिए छपरा गया था। देर शाम को घर लौट रहा था। इसी बीच एक ही बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने उसे रसूलपुर मंदिर के निकट रुकने का इशारा किया। उसके नहीं रुकने पर तीनों ने पीछा किया। फिर कट्टे का भय दिखा बाइक लेने का प्रयास किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग