संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिधुत की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जाती है। मृत युवक प्रखण्ड मुख्यालय के समीप स्थित कन्हौली संग्राम गांव निवासी कियामुदिन मियां का पुत्र हजरत अली उर्फ भुअर बताया जाता है। जो स्थानीय स्तर पर प्राइवेट बिजली मिस्त्री का काम करता था। साथ ही टेंट शामियाना के कार्य से भी जुड़ा हुआ था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को पैगम्बरपुर राम जानकी मंदिर के समीप के पोल पर चढ़कर एलटी सर्विस वायर को ठीक कर रहा था। तभी बिधुत की चपेट मे आ गया।जिसके बाद पोल से गिर गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग के सहयोग से बिजली मिस्त्री को रेफ़रल अस्पताल बनियापुर लाया गया।जहाँ चिकित्सकों ने जांच-पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुँची बनियापुर पुलिस ने आवश्यक कारवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मौके पर पहुँचे मुखिया प्रतिनिधि श्रवण महतों, समाजसेवी पुरुषोत्तम सिंह उर्फ लाला आदि लोगों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए मुआवजे की मांग की है।
परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन।
इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते सैकड़ो लोगों की भीड़ अस्पताल परिसर में उमड़ पड़ी।स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत युवक बहुमुखी प्रतिभा का धनी था।जो बिजली के अलावे टेंट, पंडाल, शामियाना सहित कई प्रकार के कार्य करता था। साथ ही परिवार का कमाऊ सदस्य था।मृतक को दो पुत्र और दो पुत्री है।घटना के बाद से पत्नी, माता- पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों की चीख-पुकार से माहौल बुरी तरह से गमगीन हो गया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग