अखिलेश पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। जलालपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में पंचायत चुनाव लड़ने वाले अभ्यार्थी 19 अक्टूबर से होने वाले नामांकन में ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं। वहीं नामांकन के बाद उसकी हार्ड कॉपी को निर्वाची पदाधिकारी (पंचायत) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी जलालपुर/ सहायक निर्वाची पदाधिकारी जलालपुर के खिड़की पर जमा करेंगे। उक्त बातें जलालपुर बी डी ओ कुमारी अंजू ने प्रखंड सभागार में सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल लिंक पर https://sec.bihar.gov.in/onlineoffine.aspx पर ऑनलाइन नामांकन किया जा सकता है। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए उन्होने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग बिहार के पोर्टल पर जाकर https://sec.bihar.gov.inके अभ्यर्थी सुविधा एप पर अभ्यर्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों से पंचायतवार मतदान केंद्रों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। मौके पर प्रखण्ड महिला प्रसार पदाधिकारी वसुन्धरा रानी प्र कृ पदा अशोक कुमार, सहा नि पदा मनोरंजन कुमार, प्र पंचा पदा राजेन्द्र राम, प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, इंसाफ अली, प्रशांत दूबे, संतोष यादव सहित कई अन्य भी थें|


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग