राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। उप निरीक्षक अबु फरहान गफ़्फ़ार साथ स्टाफ टास्क टीम/ छपरा व उक्त ट्रेन के एस्कॉर्ट पार्टी हेड कान्स विजय कुमार राय , कान्स. वकील प्रसाद व कान्स विनोद कुमार/ रे.सु.बल/ पोस्ट/ छपरा व उ.नि. सतीश त्रिपाठी/ रा.रे.पु./ छपरा द्वारा गाड़ी संख्या 04016 डाउन (सद्भावना एक्सप्रेस) के रेलवे स्टेशन छपरा जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 03 पर आगमन के पश्चात दौराने चेकिंग D-1 कोच से 01 व्यक्ति राहुल कुमार सिंह पिता महेश सिंह, उम्र- 19 वर्ष, निवासी- फेरसा फुलवरिया, थाना- गड़खा, जिला – छपरा को समय 14.50 बजे 01 पिठ्ठू बैग में 67 अदद 8 PM टेट्रापैक 180 ml , 02 अदद ब्लेंडर प्राइड 750 ml व 01 अदद Royal stag 750 ml शराब की बोतल छुपा कर बिहार में प्रतिबंधित होने के कारण बिक्री हेतु ले जाते समय गिरफ्तार किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9860- रुपया है। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध रा.रे.पु./ छपरा पर मु.अ.सं. 145/ 21 u/ s 30 (A) बिहार मद्य निषेध उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 s/v राहुल कुमार सिंह दिनाँक 09.10.21 दर्ज किया गया, जिसकी जाँच स.उ.नि. चंद्रशेखर कुमार/ रा.रे.पु./ छपरा द्वारा की जायेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग