नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के पहाड़पुर गांव में शनिवार को बीएसपी के संस्थापक काशी राम साहब के 15वीं परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। ग्रामीणों ने उनके तैल चित्रों पर बारी बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा भीम संघ अध्यक्ष अरबिंद राम ने किया। आये अतिथियो ने राम साहब के ब्यक्तिव व उनके किये गए संघर्ष पर प्रकाश डाला। दलित नेता अर्जुन राम ने कहा कि कांशीराम जी पहले ऐसे व्यक्ति थे जिसने शोषित समाज की निष्क्रिय रही राजनितिक चेतना को जागृत किया था। बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से शोषित समाज के लिए विकास के लिए बंद दरवाजे खोल दिए थे, लेकिन इस विकास रूपी दरवाजे के पार पहुचाने का कार्य मान्यवर ‘कांशीरामजी ने किया था। बाबा साहब ने दलितों को मनोबल प्राप्त करने का आह्वान किया, कांशीराम जी ने समाज को ‘मनोबल प्राप्त करने के लिए मजबूर किया। कांशीराम जी उन महान पुरषों में से है जिन्होंने व्यक्तिगत ‘स्वार्थकी जगह समाज के लिए कार्य किया, अपनी माँ को लिखी चिठ्ठी में ‘मान्यवर कांशीराम जी ने ‘शोषित समाज को ही अपना परिवार बताया। वर्तमान में समाज को ‘कांशीराम जी जैसे महापुरषो की अत्यंत आवश्यकता है। आज पिछड़ों दलितों शोषितों को जो भी राजनैतिक समाजिक शैक्षणिक एवं सरकारी नौकरी भागीदारी प्राप्त है वह आपके पूर्वजो के द्वारा चलाये गए समाजिक आंदोलन के बदौलत है।इस मौके पर मुख्य रूप से राजेन्द्र राम, बीरेन्द्र राम, चंद्रमा राम, रजनीश राय, महेश प्रसाद यादव, धनेश राम, अंकित भारती, मोहन राम समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग