पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सीएचसी में शनिवार को गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच पड़ताल की गई। प्रत्येक महिने के 9 तारीख को ग्रामीण और शहरी इलाके में महिलाओं में मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जाता है सीएचसी में पहुंची गर्भवती महिलाओं की कोरोना जाँच और कोरोना का टीका कारण के बाद,ब्लड प्रेशर, एचआईवी ,आयरन की गोली और वजन की जांच की गई।वही चिकित्सक डॉ आदित्य राज, प्रबंधक प्रवेजराजा,जीएनएम रम्भा देवी , एएनएम सीता जीएनएम कुमारी अर्चना ,सीएचओ शुशीला चौधरी ने गर्भवती महिलाओं का जांच किया। मौके पर उपस्थित महिलाओं ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नही होने पर नाराजगी जाहिर किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग