पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार और एमभीआई संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से शनिवार को एस एच-90 और 73 पर मशरक थाना क्षेत्र में तरैया मोड़ पर घंटों वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पाठक के साथ भारी संख्या में पुलिस दल बल के साथ अभियान में भारी वाहन, स्कूली बस,ऑटो को रोक जांच अभियान चलाया गया इस अभियान में कुल दो लाख पच्चीस हजार पांच सौं रुपए फाइन की वसूली की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गई। कई वाहन चालक भागने की भी कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास असफल हो गया।जांच के दौरान एक दर्जन से पूरे कागजात नहीं होने के कारण फाइन वसूला गया। जबकि कई वाहनों के पास परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस और फिटनेस से संबंधित पेपर नहीं पाए गए। इस संबंध में डीटीओ जनार्दन कुमार ने बताया कि रूटीन चेकिंग अभियान के तहत ही वाहनों की जांच की गई।शहर और गांव की सड़कों पर बिना उचित कागजात लिए चलने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके तहत मशरक में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर चलने वाले किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग