पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। डाकघर में शनिवार को ग्रामीण डाक जीवन बीमा पालिसी की जागरूकता और आम आदमी तक इसकी पहुंच बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।अवर डाक अधीक्षक सारण सुबोध प्रताप सिंह के आदेशानुसार डाक निरीक्षक उतरी अनुमंडल छपरा सी बी प्रसाद ने बैठक की अध्यक्षता की और सभी कर्मचारियों को डाकघर की सेवाओं को आम आदमी तक सुलभ तरीक़े से मिल जाएं ऐसी व्यवस्था करने का आदेश दिया।बैठक में ग्रामीण डाक बीमा पालिसी, सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।बैठक में डाक अभीदर्शक अभय कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह, अशोक सिंह, सुरेंद्र कुमार,शंभू तिवारी समेत सभी कर्मचारी शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग