पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के रामघाट गांव में शुक्रवार की रात अनियंत्रित बाइक की टक्कर में एक शख्स गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान रामघाट गांव निवासी स्व कवाली मांझी का 60 वर्षीय पुत्र मोहन मांझी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि वह गांव में ही ग्रामीण सड़क के किनारे खड़े थे कि अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग