राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सांसद राजीव प्रताप रूडी की पहल पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से गंभीर रोग से पीड़ित दरियापुर प्रखण्ड के सुतिहार पंचायत के ख़िरीकिया गांव निवासी रामसमझू पंडित पिता महेन्द्र पंडित को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से 80 हज़ार रुपए का स्वीकृति पत्र सांसद श्री रूडी के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में परिजन को सौंप दिया गया। इस अवसर पर साथ में भाजपा नेता पंकज सिंह, सोनार संघ अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रवि प्रकाश,उर्फ शंटू सिंह, आईटी सेल मोनू सिंह, सुमंत बाबा, अमन पांडेय सहित अनेक लोग उपस्थित थे। सभी लोगों ने इस कार्य के लिए सांसद रुडी को धन्यवाद दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग