राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/एकमा (सारण)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत जिले भर के सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण शनिवार को किया गया। इसी क्रम में एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 150 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि 145 महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सुझाव और फल व दवाएं उपलब्ध कराया गया। गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. इरफान, डॉ. अमीत कुमार, डॉ. अहमद अली, डॉ. अमर गुप्ता, डॉ. राजेश्वर पंडित, लैबटेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता, एएनएम अंजु कुमारी, आशा रानी, संगीता कुमारी, राजकुमारी व सर्वेश कुमार टूटू ने किया. इस दौरान गर्भवती महिलाओं को कोविड 19 का टीका लगाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग