राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। रेडिएंट पब्लिक स्कूल भेल्दी में स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय में बच्चों के लिए स्वच्छता विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक रंजीत शांडिल्य ने कहा कि खाना खाने के पहले व शौच के बाद हाथ अवश्य धोना चाहिए। इससे कई संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है। हमेशा एंटी बैक्टिरियल लिक्विड सोप या फिर अच्छे साबुन से हाथ धोना चाहिए, जिससे सूक्ष्म जीवाणु नष्ट हो जाते है। उन्होंने हाथ कैसे धोया जाता है, यह सिखाया। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप अपने परिवार में सभी को हाथ कैसे धोना है,ये बताएं।वही शिक्षक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि पृथ्वी के हर भाग में सूक्ष्म विषाणु एवं जीवाणु भ्रमण करते रहते हैं।उक्त जीवाणु व विषाणु विभिन्न प्रकार की बीमारियों के संचालक होते हैं। चाहे घर हो या बाहर,सभी स्थानों पर विभिन्न प्रकार के विषाणु व जीवाणु रहते हैं जो विभिन्न कार्य करने के माध्यम से हाथ के स्पर्श में आते हैं और भोजन के माध्यम से पेट में चले जाते हैं। ऐसे में व्यक्ति बीमारी से ग्रसित हो जाता है। इससे बचने के लिए सबसे सरल उपाय है खाना खाने से पहले व शौच जाने के बाद हाथ को साबुन से धोएं।निबंध प्रतियोगिता में प्रथम ईशा कुमारी, आलिया अहसन,निधि कुमारी, साक्षी रंजन व द्वितीय सलोनी कुमारी, अराध्या कुमारी, तृप्ति कुमारी, दृष्टि श्रीवास्तव रहे।सभी विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।इस दौरान निदेशक रंजीत शांडिल्य, मुकेश कुमार सिंह, बरुन सिंह, रूपक श्रीवास्तव, जूही कुमारी, नीतू शर्मा,गुंजन कुमारी, अंकुश गिरी सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग