राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। युवा क्रांति रोटी बैंक का तृतीय वर्षगांठ रविवार को अपराह्न एक बजे से शहर के चन्द्रावती पैलेस, मौना साढ़ा ढाला, छपरा में आयोजित होगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के हस्तियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए युवा क्रांति रोटी बैंक छपरा के संस्थापक ई विजय राज, अभिनेत्री वैष्णवी व समाजसेवी केके वैष्णवी ने बताया कि इससे संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने सबसे कि पिछले तीन सालों 10 अक्टूबर 2018 से अब तक छपरा शहर मे ज़रूरतमंदो को भोजन वितरण करती आ रही है। युवा क्रांति रोटी बैंक भोजन के साथ साथ ब्लड ब्लड डोनेशन, विटामिन सी कैप्सूल का वितरण, कपड़ा वितरण, पौधा रोपण के साथ साथ ऐसे बहुत से सराहनीय कार्य करती आ रही है। संस्थापक ई विजय राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मे बताया के युवा क्रांति रोटी बैंक पिछले तीन सालों से शहर के विभिन्न चौक चौराहों एवं छपरा जंक्शन परिसर में रात्रि भोजन निशुल्क वितरण कराती है। साथ में एक और आवश्यक कार्य गरीब एवं असहाय कन्याओं का विवाह करवा ऐसे सरहनीय कार्यों को अंजाम देती है।ये हमारा तीसरा वर्षगांठ है जिसे साप्ताहिक कार्यक्रम की तरह हम सब मनाएंगे। इस वर्षगांठ पर ब्रांड अम्बेसडर एक्ट्रेस वैष्णवी ने कहा बिहार के बहुत सारे शहरों से मुख्य अतिथि संस्थापक देवजानी मित्रा, मॉडल सोनालिका पांजा, सोनालिका सिन्हा, मधु मंजरी राजद नेत्री बिहार प्रदेश, गायिका सागारिका वर्मा, गायक सनी दुबे इत्यादि आ रहे हैं। वहीं अध्यक्षा आकृति रचना ने कहा कि युवा क्रांति रोटी बैंक के वार्षिकोत्सव में सप्ताहिक कार्यक्रम हर साल की तरह इस साल भी मनाया जायेगा और बताया ब्लड डोनेशन, फल वितरण, औषधि वितरण, कपड़ा वितरण के साथ साथ और भी बहुत सारे कार्य किए जायेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग