राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के रामपुर महेश गांव में देवी स्थान पर शनिवार को 24 घंटे का सार्वजनिक अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ। इसके पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों महिलाएं व युवतियां कलश के साथ शामिल हुई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर सरेया मही नदी घाट पर पहुंची जहां आचार्य सुकेश त्रिवेदी के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरी हुई। कलश यात्रा सह शोभा यात्रा में लोग बैंड बाजा व घोड़ा के साथ जयकारा लगाते चल रहे थे। बता दें कि देवी स्थान पर 15 वर्षों से लगातार सार्वजनिक अखंड अष्टयाम होते आ रहा है। कलश यात्रा में मुख्य रूप से यजमान शिक्षक चंद्र प्रकाश सिंह, विकास कुमार कुशवाहा, कन्हैया पांडे, बीडीसी सदस्य नागेंद्र प्रसाद, रविंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार पंडित, दीपक कुमार, रणधीर कुमार, गुड्डू कुमार, राजा कुशवाहा, कमल किशोर पांडेय, गुड्डू पांडेय, विकास, अभ्यास कुमार, सुधीर कुमार समेत अन्य लोगों ने भाग लिया व महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग