संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गाव में विद्युत स्पर्शाघात से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी है। मृतक युवक कन्हौली संग्राम गाव का कयामुद्दीन का पुत्र हजरत अली उर्फ भुअर बताया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त युवक पैगम्बरपुर राम जानकी मंदिर के समीप पोल पर चढ़ कर एलटी वायर सर्विस तार ठीक कर रहा था तभी विद्युत स्पर्शाघात हो गयी। जिससे पोल से गिर पड़ा। जिसके बाद आनन फानन में उसे बनियापुर रेफरल आस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गरीब सामियाना टेंट का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के बाद पत्नी शबनम खातून सहित तीन बच्चे अनाथ का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया।वही मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि श्रवण महतो सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मुआवजे की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग