राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। जेपी सेनानियों की बैठक एकमा नगर पंचायत स्थित रिद्धि सिद्धि कंपलेक्स में जेपी सेनानी व समाजसेवी सुदामा तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सोमवार को राजधानी पटना स्थित पटेल भवन में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान जेपी सेनानियों की समस्याओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वहीं कुछ जेपी सेनानियों के पेंशन से वंचित होने का मुद्दा पटना में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुखता से उठाने व जेपी सेनानी और आपातकालीन विरोधी का राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जेपी सेनानी राज नारायण प्रसाद, डॉ राम जी तिवारी, अजय सिंह, व्यास मांझी, कामेश्वर सिंह, कामरेड अरुण कुमार, रामाशंकर प्रसाद, बीरबल साह, ददन पांडेय, विद्या पांडेय, मोहन धारिया, मिथिलेश सिंह, इंद्रजीत ठाकुर, देवेंद्र सिंह, भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, बंटी ओझा, प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, मनीष कुमार सिंह, अरविंद सिंह आदि अन्य मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग