राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस प्रशासन द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांति व सौहार्द पूर्वक वातावरण में स्वच्छ व निष्पक्ष ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रभावी कार्रवाई जारी है। वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाये गये विशेष धरपकड़ अभियान के तहत एकमा व रसूलपुर थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों के पांच आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया जाता है कि एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक लाली प्रसाद व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक गोरख प्रसाद ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से गंजपर गांव में छापेमारी कर एकमा टोला विष्णुपुरा गांव के भोला राम उर्फ मुसाफिर राम, आमड़ाढ़ी कर्णपुरा गांव के राम नरेश शर्मा, मठनपुरा गांव के विवेक कुमार सिंह व मांझी प्रखण्ड के चेफुल गांव के पंचदेव यादव को शराब पीकर हंगामा करते गिरफ्तार कर लिया। जबकि शराब का धंधेबाज मौके से फरार हो गया। वहीं रसूलपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती के नेतृत्व में रसूलपुर गांव में छापेमारी कर शराब मामले के फरार आरोपित रंजीत माली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पुलिस शराब की बिक्री, निर्माण, तस्करी व पीने और अपराध पर अंकुश लगाने हेतु प्रयासरत है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग