राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। सीपीआईएम के तत्वावधान में आयोजित अन्याय यूनिट का प्रथम सम्मेलन कामरेड जय नारायण महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथस पार्टी जिला सचिव शिव शंकर प्रसाद ने झंडा तोलना किया और सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पार्टी को मजबूत करने की अपील की। वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी के लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के हत्यारे की गिरफ़्तारी और सजा होने तक किसान आंदोलन का साथ देते रहेंगे। इसके बाद यूनिट सचिव ने अपना प्रतिवेदन रखा जिस पर सदस्यों ने बहस करते हुए मंत्री के प्रतिवेदन को समृद्ध बनाने का काम किया। वहीं नए सचिव के लिए सुभाष मांझी का नाम आया जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। समापन भाषण लोकल कमिटी सचिव श्याम सुरेंद्र राय ने किया। सम्मेलन को गौतम राम,क्षविभीषण राय, महेश राय, अजय कुमार दास, शम्भू चौहान आदि लोगो ने संबोधित किया। इस मौके परमेश्वर मांझी, मैनेजर महतो, प्रभु राय, जलेश्वर महतो, तपेश्वर मांझी, नन्द किशोर महतो, नागेन्द्र शर्म, राजेन्द्र भगत, भरत राय, राम एकबाल महतो, कामेश्वर शर्म,मुदिरका मांझी, राम नारायण मांझी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग