राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। नंदलाल सिंह महाविद्यालय जैतपुर-दाउदपुर से सेवानिवृत्त आदेशपाल जैतपुर गांव निवासी सुरेन्द्र पाण्डेय के निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें दिवंगत आत्मा को महाविद्यालय परिवार की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उनके कार्यों को याद करते हुए प्रधानाचार्य डा के पी श्रीवास्तव ने कहा कि श्री पाण्डेय हमेशा से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहते थे। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी होने के वावजूद उनका स्वभाव श्रेष्ठ और नरम था। जिस कारण वे सभी लोगों के चहेते थे। श्रद्धांजलि सभा में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे।इस मौके पर डॉ कमल जी, डॉ आफताब आलम, डॉ स्वर्गदीप शर्मा आदि शिक्षक गण ने उनके कार्यकाल पर विचार रखे। आपको बताते चलें कि शुक्रवार की सुबह पैतृक आवास जैतपुर में उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मांझी स्थित सरयू नदी के तट पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग