राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जेपीयू प्रशासन ने वर्षो से मांग कर रहे छात्रों की मुराद को रविवार के दिन पूरा कर दिया। विभिन्न छात्र संगठनों के द्वारा पीएचडी में नामांकन टेस्ट के लिए मांग की जा रही थी। जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार ने निर्देश जारी किया है कि शोध कार्य की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी के लिए पीएचडी नामांकन जांच परीक्षा दिसंबर 2021 में आयोजित की जाएगी। जिसमें शामिल होने के लिए योग्य अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया , आवेदन शुल्क, पत्रता एवं परीक्षा का पाठ्यक्रम आदि से संबंधित जानकारी जेपीयू के वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग