राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। स्थानीय विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक जनक सिंह ने रविवार को पानापुर प्रखंड के आधे दर्जन सड़कों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। विधायक द्वारा प्रखंड क्षेत्र के भोरहां रामदासपुर पीएमजीएसवाई पाण्डे टोला तक पथ निर्माण व भोरहां रामदासपुर पथ से नोनियां टोला तक के पथ शिलान्यास किया गया। वहीं लगुनी व टोटहां जगतपुर गांव में बने दो सड़को का उद्घाटन किया गया। इसके अलावे पीपरा सिंगाही एवं मुरलीमठ गांव में बनने वाले सड़को का शिल्यानस किया गया। विधायक अपने दर्जनो समर्थकों के विभिन्न गांवो में स्थिति उद्घाटन व शिलान्यास अस्थल पर पहुंचे। जहां स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उनका भब्य स्वागत किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी सड़को का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा की सड़कों के विकास के बिना किसी भी क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। सड़को व जनता से जुड़े सभी जनसमस्याओं को दूर करना मेरी प्राथमिकता में है। क्षेत्र की एक जन समस्याओं पर मेरी नजर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नही किया जाएगा। संवेदक द्वारा किसी भी सड़क के निर्माण में गड़बरी की गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीजेपी के जिला प्रवक्ता मनोज गिरि, प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पारस सिंह, रामबहादुर राय, रंजीत सिंह, रविन्द्र सिंह सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग