राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा के खेल मैदान में स्टूडेंट क्लब के द्वारा महिला और पुरुष का एक दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 100 मीटर महिला वर्ग की दौड़ में राखी भारती प्रथम, पुष्पा कुमारी, द्वितीय, काजल कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग के दौड़ प्रतियोगिता में दीपू कुमार प्रथम, मिथलेश कुमार द्वितीय और आतिश कुमार तृतीय स्थान पर रहा। वहीं सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि लालू यादव, चंदन कुमार एवं राहुल सिंह ने शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजकर्ता रोहित यादव, मुन्ना राम, साकेत कुमार, ऋषभ कुमार सिंह, अवधेश राय, जीतू, कन्हैया समेत दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग