राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (एसके सिंह सेंगर)। सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी की अनुसंसा पर इस्माइलपुर गरखा के निवासी जय राम महतो की पत्नी प्रभावती देवी को न्यूरो सर्जरी के लिए मिला मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से एक लाख का स्वीकृति पत्र सांसद के निर्देश सौंपा गया। वहीं सारण के माननीय सांसद राजीव प्रताप रूडी की अनुसंसा पर गरखा महमदपुर के निवासी सुनील कुमार पंडित की पत्नी रम्भा कुमारी को कैंसर रोग के इलाज के लिए मिला मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से 80 हजार रुपए का स्वीकृति पत्र सौंपा गया। जिसे हरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष, इंदिरा जिला मंत्री, शशि शेखर सिंह उपाध्यक्ष, संजय सिंह, विजय कुमार सिंह, रोहित प्रसाद, राजू पंडित, संजीत पंडित, अंजलि रंजन आदि लोगों की उपस्थिति में स्वीकृति पत्र दिया गया। जिसके लिए स्थानीय लोगों वहां उपस्थित सभी लोगों ने इस कार्य के लिए सांसद रुडी जी को धन्यवाद दिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग