नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। सड़क दुर्घटना में एक घायल बृद्ध अमीन की मौत देर रात्रि पटना उपचार के दौरान हो गई।मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गाँव के अमीन गिरिशदेव मिश्रा उर्फ नक्शा बाबा 80 वर्षीय बताया जाता है।रविवार को गांव में इनका शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।अंतिम दर्शन पाने के लिए लोगो ही भीड़ उमड़ पड़ी।पत्नी संपातो देवी पति के मौत से बिल्ख बिल्ख के रो रही थी।इनके रुंडन कुंदन से पूरा गांव में मातम सा छा गया ।इनके कोई संतान नही थे।अमानत करके व नक्सा बेच कर पति पत्नी अपना जीवन के गुजारा करते थे।इनके नही रहने से पत्नी के बीच दुखो का पहाड़ टूट पड़ी है।इनका घर बनियापुर के रशौली गांव में था,शादी के बाद फिरोजपुर अपने ससुराल बस गए थे। घटना के शनिवार की है।नक्शा बेचने के लिए हीरो पुक गाड़ी से इसुआपुर बाजार गए हुए थे।बाजार के पास ही एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला,जहाँ ये गम्भीर रूप से घायल हो जहाँ पटना उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग