पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत के हनुमानगंज गांव में देवी स्थान के प्रांगण में आयोजित होने वाले 24 घंटे के अखंड अष्टयाम को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकली। हरहर महादेव व जय श्रीराम की जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो चला था। देवी स्थान में आयोजित होने वाले अखंड अष्टयाम के लिए यजमान भवसागर राय और धर्म पत्नी उषा देवी ने सैकड़ों कन्याओं के साथ कलश में जलभरी की। बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा गांव की सड़कों से होते हुए पोखरे के पावन तट पर पहुंची। जहां कलश में आचार्य अजीत तिवारी, यजमान देवनाथ उपाध्याय वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी की विधी कराई। जलभरी के बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची। इसके बाद पूरे विधि विधान से पूजा शुरू हुई। व्यवस्थापक बृज किशोर राय ने बताया कि रविवार से 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू हुआ। जो अगले दिन सोमवार को विधिवत हवन से पूर्णाहुति होगा। मौके पर भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, बृजकिशोर राय, रंजीत कुमार, टुनटुन कुमार यादव, अनिल शर्मा, सिकन्दर साह,नीरज कुमार कुशवाह समेत समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग