राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पुलिस बल की अगुवाई में छापेमारी करतें हुए तीन शराब धंधेबाज को आठ लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में तीनों शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर जमादार अजय कुमार सिंह की अगुवाई में छापेमारी की गई तो मदारपुर गांव में 2 लीटर देशी शराब के साथ दुखन महतो पिता परसन महतो,नवादा गांव में 4 लीटर देशी शराब के साथ कृष्णा राम पिता लड्डू राम और गंडामण गांव में 2 लीटर देशी शराब के साथ नितीश कुमार पिता जोगी लाल राम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। वही मामलेे में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग