नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय एचआर कॉलेज के सभागार भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वधान में लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहाँ वर्तमान समय मे लोकनायक जय प्रकाश नारायण के बिचारो की प्रासंगिकता पर अपना अपना बिचार प्रकट किए।जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि संस्कृत बिद्यालय दरभंगा के प्रतिकुलपति कामेश्वर सिंह ने सामूहिक रूप से उनके तैल चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित किया। इस दौरान जय प्रकाश नारायण के कृतित्व व ब्यक्तित्व पर अपना विचार रखे। इन्होंने कहा कि आज भी शैक्षणिक, राजनैतिक आर्थिक समाजिक सांस्कृतिक आध्यात्मिक क्रांति के क्षेत्र में सम्पूर्ण क्रंति की आवश्यकता बताया। उन्होंने सर्वोदय के बिचारों को समझाया। प्राचार्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि जेपी ने भ्र्ष्टाचार को खत्म करने के लिए और सामाजिक बदलाव हेतु सर्वोदय एवं सम्पूर्ण क्रंति को आज भी आवश्यकता बताया। इस मौके पर प्रो परवेज अहमद, प्रो समीर कुमार, प्रो सोनू कुमार, प्रो रणजीत कुमार,प्रो पप्पू कुमार, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो असदुल्लाह, डॉ सूर्यदेव, डॉ अनिरुद्ध कुमार,समेत सैकड़ो छात्र छात्राओं शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग