पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के पूरब टोला गांव में रविवार की रात्री में काम से वापस घर जा रहें ट्रैक्टर चालक को पीछे से लाठी से मार घायल कर दिया गया।घायल चालक को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान मशरक के तरैया मोड़ दलित टोला निवासी गुलाब राउत का 30 वर्षीय पुत्र राम बाबू राउत के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अभय कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। घायल ने बताया कि वह पूरब टोला गांव में ट्रैक्टर चलाता है वही से रात्रि में ट्रैक्टर खड़ा कर पैदल घर जा रहा था कि पीछे से अज्ञात लोगों ने लाठी से मार घायल कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग