संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बनियापुर ग़ढ़देवी मंदिर दुर्गा पूजा समिति के द्वारा पिछले 49 वर्षो से देश के ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों का प्रतिरूप पूजा पंडाल बनाकर दुर्गा पूजा में बनियापुर को जिले में दर्शनीय स्थल बनाने में अपना पहचान बनाया है। वहीं इस बार त्रिपुरा का मां कल्याणी मंदिर का भव्य प्रतिरूप का दर्शन लोग कर सकेंगे। वहीं धनगरहा, सहाजितपुर, मनोपॉली मरीचा, पुछरी सरेया, लौवा कला, पैगम्बरपुर बुढ़िया माई मंदिर पैगम्बरपुर सहित दर्जनों पूजा समितियों के द्वारा मां दुर्गा का भव्य प्रतिमा स्थापित पूजा पंडालों को सुसज्जित किया गया है।जहां माता रानी की पट खुलने के बाद भक्त श्रद्धालुओ की दर्शनार्थ भीड़ उमड़ने लगेंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग