राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में सर्पदंश से एक किशोरी की मौत हो गई है। मृतिका का भरत महतो की 12 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी बताई जाती है। जानकारी के अनुसार सोनी रविवार की रात्रि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाकर सोने चली गई। रात्रि करीब 1 बजे सोए अवस्था में उसे किसी जहरीले सर्प ने डंस लिया। परिजनों द्वारा सुबह में सांप काटने के निशान को देख कर उसे एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में उपचार के बाद उसे गम्भीर अवस्था में छपरा सदर अस्पताल रेफरल कर दिया गया। छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतिका एक भाई व छह बहनों में चौथे नम्बर पर थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग