राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती समारोह में शामिल होने सिताब दियारा के लाला टोला जाने के क्रम में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बलिया मोड़ पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी तथा महाराज गंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर नेताओं ने काफिला रुकवाया तथा फिर विशेष वाहन से बाहर निकल कर नेताओं ने कार्यकर्ताओं की माला स्वीकार की। स्वागत करने वालों में रणविजय सिंह उर्फ धडाका सिंह, निरंजन सिंह, मोहन गिरी, संजय सिंह तथा हरीश तिवारी आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग