राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्य सभा सांसद पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लोकनायक भारत रत्न जय प्रकाश नारायण की जन्मस्थली पर जयंती पर पहुंचकर उनके मूर्ति पर माला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर नमन किया। यहां उन्होंने कहा कि जय प्रकाश जी इस देश में एकमात्र नेता हुए जो कभी भी सत्ता का लोभ नहीं रहा। अगर वह चाहते तो वह देश के प्रधानमंत्री बन गय रहते। आज जय प्रकाश जी के अनुयायी लोग उनको भूलकर जिनसे जेपी लड़ाई रहे उन्हीं के साथ गोद मे चले गए। इस अवसर पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय उर्फ मंटू पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, महराजगंज के सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल, बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद,अशोक कु सिंह,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक धर्मेन्द्र साह, पूर्व जिलाध्यक्ष वंशीधर तिवारी, बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष सह सिवान प्रभारी रणजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन कुमार सिंह, रिविलगंज नगर मण्डल अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद, ट्रस्ट सचिव आलोक सिंह,भोला सिंह, गुड्डू साह सहित उत्तर प्रदेश एवं बिहार के दर्जनों प्रमुख नेता शामिल हुए।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी