राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव में तरैया पुलिस ने पांच लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज उक्त गांव निवासी वीरा नट बताया जाता है। इस सम्बंध में तरैया थाने में प्रतिनियुक्त ट्रेनी एसआई प्रवेश कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि गुप्ता सूचना के आधार पर रामपुर महेश गांव में छापेमारी कर एक प्लास्टिक के गैलेन में पांच लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी धंधेबाज उक्त गांव निवासी वीरा नट है, जिसे सोमवार को छपरा जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग