राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। आजादी के अमृत महोत्सव व विश्व डाक सप्ताह के मौके पर एकमा डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना का महा अभियान का शुभारंभ प्रवर डाक अधीक्षक सुबोध प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने डाक बचत दिवस समेत विभाग के विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर दो हजार सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोला गया। इस अवसर पर एकमा अनुमंडलीय डाक निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह, डाक पाल तारकेश्वर प्रसाद साह, राजीव कुमार सिंह मंटू, नागेन्द्र कुमार श्याम, राजीव रंजन, रमा रंजन, हरिलाल, प्रभात कुमार सिंह व सादिक हुसैन समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस दौरान डाक विभाग के द्वारा ग्राहकों को फूल देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि विश्व डाक सप्ताह के दौरान डाकघर को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग