राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। स्थानीय नगर पंचायत एकमा बाजार के सभागार में सोमवार को पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी (पंचायत) सत्येंद्र पराशर की अध्यक्षता में सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं कोषांग प्रभारियों के साथ बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित हुई। इस दौरान बताया गया कि एकमा प्रखंड की 18 पंचायतों में आगामी 29 नवंबर को होने वाले मतदान हेतु 23 अक्टूबर से नामांकन शुरू होगा। जिसके सफल संचालन हेतु कोषांग यथा कार्मिक, वाहन, नामनिर्देशन, सामग्री, प्रशिक्षण, मतपत्र मुद्रण, ईवीएम, आईटी, आदर्श आचार संहिता, व्यय लेखा अनुश्रवण, सिंगल विंडो, बज्रगृह एवं मतगणना कोषांग बनाये गए हैं। चुनाव के दौरान कोई भी कर्मी अनुपस्थित नहीं रहेंगे। नाम निर्देशन पत्र भरने के प्रशासनिक भवन से 100 मीटर की परिधि में धारा 144 दंप्रसं लागू रहेगा। नाम निर्देशन पत्र भरने के लिए आने वाले अभ्यर्थी अपने साथ एक प्रस्तावक को कार्यालय कक्ष में ला सकते हैं। बैठक में सभी एआरओ, कोषांग प्रभारी सहित अन्य संबंधित कर्मी शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग