राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। पट्टी गांव में बिजली की करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।मृतक नौशाद आलम (23) भेल्दी थाने के गणेश पट्टी गांव के हदीस साई का पुत्र बताया जाता हैं। मिली जानकारी के अनुसार नौशाद आलम प्लंबर का काम कर रहा था तभी बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। नौशाद की मौत की खबर सुनते की गांव के लोग जुट गए।मिस्त्री की मौत मौके पर ही हो गई। मौत के बाद उसके परिजनों में चीख-पुकार मच गया।भाई भोला साई, सलीम व मुन्ना दहाड़ मारकर रोने लगे वहीं बहन कुरेशा खातून के आंखों से आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहा था।नौशाद चार भाईयों में सबसे छोटा था।उसकी मौत से गांव वाले भी गम में डूबे हुए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग