पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा मध्य विद्यालय के पास बाईक सवार और पैदल सवार की टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पर मौके पर पंचायत चुनाव का वोट मांग रहे बंगरा मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह और कवलपुरा मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह ने अपनी बाइक पर घायलों को लाद इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायल बंगरा गांव निवासी विशा नट का 35 वर्षीय पुत्र रंजीत नट और कवलपुरा गांव निवासी राजनारायण ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र अर्जुन ठाकुर हैं। घटना के बारे में गाव वालों ने बताया कि बाइक सवार और पैदल सवार की टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग