संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। नवरात्र की सप्तमी तिथि को प्रखण्ड मुख्यालय के समीप स्थित सतुआ में श्रद्धालु भक्तों द्वारा भब्य कलशयात्रा निकली गई। कलश यात्रा के दौरान सतुआ बिनटोली स्थित गंडकी नदी से आचार्यों की देख-रेख में बैदिक मंत्रोचार के बिच जलभरी की गई।जिसके बाद कलशयात्रा माता के जयकारे के साथ मुख्य बजार सतुआ पूजा पंडाल पहुँची।यात्रा को लेकर पूजा समिति द्वारा मार्ग में साफ-सफाई के भी माकूल व्यवस्था की गई थी। वही अलग-अलग परिधान में शामिल महिला- पुरुष श्रद्धालु के साथ-साथ हाथी-घोड़े, बैंड बाजे और ढोल-नगाड़े आकर्षण के केंद्र रहे। मौके पर पूर्व मुखिया सुरेश साह,पैक्स अध्यक्ष रजनीश यादव, कृष्ण मोहन सोनी,सुग्रीव साह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल थे। इधर प्रखंड के कन्हौली संग्राम स्थित मंशापूर्ण बुढ़िया माई के प्रांगण में निर्मित पंडाल में भी पूरे धूमधाम के साथ सप्तमी के अवसर पर पूजा पाठ की गई।जहाँ माँ के पट खुलते ही माता के जयकारे से पूजा स्थल सहित आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिला- पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग