संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गस्ती के दौरान पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने एवं शराब का सेवन करने के मामले में सहाजितपुर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में एएसआई जितेंद्र कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि रात्रि गस्ती के दौरान एनएच 331 पर वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था। तभी भगवानपुर की से एक बोलेरो चालक तेज गति से सहाजितपुर की ओर आ रहा था।जिसे रुकने का इशारा किया गया तो चालक कट मारकर भागने का प्रयास करने लगा।जिसे बल के सहयोग से पीछा कर पकड़ लिया गया। जिसके बाद चालक गाड़ी से उतर पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। वहीं तलासी के क्रम गाड़ी में दो अन्य लोग भी बैठे थे। जिनके मुँह से शराब की गंध आ रही थी। रेफरल अस्पताल में मेडिकल जांच में दोनों लोगों के शराब पीने की पुष्टि की गई। जिसके बाद तीनों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों में सहाजितपुर थाना क्षेत्र के हाफिजपुर निवासी व बोलेरो चालक राजेश साह एवं अन्य दो सवार पुण्यदेव महतों एवं अच्छेलाल साह बताए जाते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग