विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। शारदीय नवरात्र में मां कालरात्रि की पूजा के साथ ही मां का पट खुल गया। मां का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु भक्त मंदिरों व पूजा पंडालों की ओर बढ़ चले। पूजा पंडालों से परसा के मुख्य बाजार हाई स्कूल चौक से लेकर परसौना नया बाजार बनकेरवा देवी चौक जोड़ा मंदिर मनसा बाबा चौक समेत प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव जगमग हो गये हैं। हर तरफ देवी मां के गीत गूंज रहे हैं। पंडालों को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। हर तरफ विभिन्न रंगों की आभा में पूजा पंडाल व मां की प्रतिमा सुशोभित हो रही है। तो वही परसौना के प्रजापति कोचिंग सेंटर की तरफ से देवती गांव के पूजा पंडालों में भक्तों के बीच हलवा प्रसाद का वितरण किया गया।और बुधवार को माता सिद्धिदात्री की पूजा होगी। मां सबकी मनाकामनायें पूरी करने वाली हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग