राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के नचाप गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही है। यहां स्थित दुर्गा मंदिर को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना का दौर जारी है। वहीं प्रतिदिन रात में देवी भजन व जागरण का आयोजन हो रहा है। गांव वासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को क्षेत्र में काफी सराहनीय बताया जा रहा है। इस आयोजन में समाज के नवयुवकों सहित महिला-पुरुष बुजुर्गों का भी काफी सहयोग मिल रहा है। वहीं शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि में साईं काल बोहटा नदी के तट पर गांव के श्रद्धालुओं द्वारा दीपदान का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुकेश कुमार सिंह, निरोज सिंह, पंकज सिंह, आलोक कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, रिशू सिंह, आशुतोष रंजन, अरविंद कुमार सिंह, भोला सिंह, सोनू दुबे, अनंत सिंह, अतुल सिंह, आदित्य सिंह, शालू सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग