राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से बदरजीमी गांव में छापेमारी कर दलित उत्पीड़न मामले के फरार आरोपित रामावतार राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि पुलिस उक्त आरोपित को काफी दिनों से गिरफ्तारी हेतु तलाश कर रही थी।
बताया जाता है कि त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को भयमुक्त वातावरण में स्वच्छ व निष्पक्ष ढ़ंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर पुलिस लगातार छापेमारी कर फरार वारंटियों, अपराधियों व शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग