राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के बकवां पंचायत के धनौती गांव में सोमवार की दोपहर वोट मांगने के दौरान दो मुखिया प्रत्याशियों एवं उनके समर्थको के बीच हुई मारपीट मामले मे पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगो को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। मालूम हो कि सोमवार की दोपहर बकवां पंचायत के मुखिया प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह एवं सत्येंद्र तिवारी के समर्थकों के बीच गाड़ी साईड करने को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आधे दर्जन लोग घायल हो गए थे। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में स्थानीय थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दर्जन से ज्यादा लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के गुड्डू सिंह, राहुल कुमार एवं अनीश कुमार जबकि दूसरे पक्ष के अजय तिवारी, शिवकुमार तिवारी, संजय तिवारी, नीरज तिवारी, देवकुमार तिवारी एवं कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग